गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, तलवार और गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम
गोरखपुर जिले के सिकरिगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान शिव कुमार तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहले तलवार से ताबड़तोड़ वार किया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मृतक का शव क्षेत्र में बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं

Post a Comment